Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने जंतीपुर में डगवेल रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया

मंडला, 24 मई 2025

सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने ग्राम जंतीपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत डगवेल रिचार्ज पिट के कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित उपयंत्री को निर्देशित किया कि पिट के ऊपरी सिरे की ओर एक से ज्यादा इनलेट पाईप लगाएं, जिससे कैचमेंट से आने वाला पानी अधिक मात्रा में पिट में प्रवेश करे। पिट से लगे हुए कूप का निरीक्षण करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि रिचार्ज पिट के साथ-साथ सार्वजनिक कूप की आवश्यकतानुसार मरम्मत कराएं। इस दौरान एसडीओ श्री आदित्य पांडे, उपयंत्री श्री आशीष तिवारी एवं श्री उरमिलिया सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री चौहान का मंडला हेलीपेड पर किया गया आत्मीय स्वागत

Reva India News

संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 की अवधि बढ़ी ’5 दिसंबर 2021 तक लिए जाएंगे आवेदन’

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें-संभागायुक्‍त संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह ने की योजना भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment