Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेंट्रल नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन एवं राष्ट्रीय जलतज्ञ के तकनीकि अधिकारी ने की समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा गोलमेज कक्ष में बैठक का आयोजन

मंडला, 29 मई 2025

जल जीवन मिशन की समूह जल प्रदाय योजना का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय दल का मंडला आगमन हुआ। दल में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा सेन्ट्रल नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन श्रीमती वृंदा मनोहर देसाई और जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय जलतज्ञ के तकनीकि अधिकारी श्री सुरेश चंद्रन शामिल थे। केन्द्रीय दल द्वारा कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जल निगम द्वारा संचालित समूह जल प्रदाय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जल निगम के अधिकारियों द्वारा मल्टीविलेज स्कीम अंतर्गत बिछिया विकासखंड के हालोन समूह जल प्रदाय योजना का प्रेजेन्टेशन पीपीटी के माध्यम से किया गया। इस दौरान उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई प्रगति से अवगत कराया गया, साथ ही प्रोजेक्ट के दौरान आई बाधाओं के विषय में भी जानकारी दी गई। हालोन समूह जल प्रदाय योजना के निगरानी जल निगम द्वारा की जा रही है, अब तक परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य भी शीघ्र पूरा किया जायेगा। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि चिन्हित गांवों के सभी लक्षित परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा, इसके लिए इंटेकवेल के साथ पंपहाउस, जल शुद्धिकरण संयंत्र, ओवरहेड टैंक, पाईपलाईन बिछाने तथा सड़क सुधार के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट के साथ जल जीवन मिशन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने किया कजरवाड़ा में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन

Reva India News

प्रत्येक मतदान दलों एवं सेक्टर ऑफिसर के वाहनों में जीपीएस की कार्यवाही हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

कलेक्टर श्री धोटे ने की जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग की समीक्षा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment