Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संरचनाओं के संरक्षण के कार्यों को परिणामदायक बनाएं – श्री कूमट

मंडला, 31 मई 2025

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने शनिवार को नारायणगंज क्षेत्र के प्रवास के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि जल संरचनाओं के संरक्षण के कार्यों को परिणामदायक बनाएं। जन सहयोग से जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करें। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत गौरी शंकर डहेरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नारायणगंज विकासखंड के ग्राम कोबरीकला में स्टॉप डेम का निरीक्षण करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल स्त्रोतों के कार्यों को पूरी गंभीरता से करें। स्थानीय लोगों का सहयोग प्राप्त करते हुए उन्हें जल स्त्रोतों की सुरक्षा के लिए प्रेरित करें। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्हें जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

Related posts

जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक 4 जुलाई को

Reva India News

जिला आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पूर्व तैयारी जरूरी – कलेक्टर

Reva India News

आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन राज्यसभा सांसद ने दिखाई हरी झंडी  

Reva India News

Leave a Comment