Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पत्रकारिता समाज को सही दिशा दिखाने का सशक्त माध्यम: आलोक सिंह देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम में हुआ वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान

मंडला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचार विभाग द्वारा आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जी की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच, जबलपुर के प्रांत संयोजक आलोक सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी और देवर्षि नारद के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज को सही दिशा दिखाने का एक सशक्त माध्यम है, और इसे नारद जी के सत्य, निष्पक्षता और लोक कल्याण के सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार  सुनील दुबे “अन्ना महाराज” और सुधीर उपाध्याय ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और इसके समाज पर प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे “अन्ना महाराज”, सुधीर उपाध्याय, विमलेश मिश्रा, चंद्रेश खरे और हनुमान तिवारी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकार नीरज अग्रवाल और आभार जिला प्रचार प्रमुख दीपचंद नंदा ने किया। इस अवसर पर आरडी कॉलेज प्राचार्य डॉ अनिल गुप्ता, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ विजेंद्र चौरसिया सहित स्थानीय पत्रकार, स्वयंसेवक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

28 मार्च की रात्रि 11.30 बजे से 29 मार्च की सायं 5 बजे तक बंद रहेंगी मदिरा दुकानें

Reva India News

नियमित रूप से लगाएं राजस्व न्यायालय – प्रमुख सचिव वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश

Reva India News

आरसेटी प्रांगण में पौधारोपण

Reva India News

Leave a Comment