Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तीन दिवस में अप्रैल माह की टीएल के प्रकरणों का निराकरण करें- कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न  

2 जून 2025, मंडला

समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका सकारात्मक रूप से निराकरण करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि आगामी तीन दिवस में अप्रैल माह की टीएल के प्रकरणों का निराकरण करें। साथ ही आगामी माह में प्राप्त होने वाले टीएल के नियमित रूप से निराकरण सुनिष्चित कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का जिला अधिकारी स्वयं अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही करें। जिला योजना भवन मंे सम्पन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, जेपी यादव डिप्टी, कलेक्टर क्षमा सराफ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यकतानुसार आवेदकों से चर्चा करें तथा उन्हें शासन के नियम निर्देशों तथा पात्रता से अवगत कराएं। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने कोरवर्क पर फोकस करें। सीमांकन, नामांतरण तथा बंटवारा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। एक हजार दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह में निराकृत करें, क्योकि यही प्रकरण आगे चलकर समाधान में पहुंच जाते है। कलेक्टर श्री सोमेष मिश्रा ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यो को प्राथमिकता से लंे। शत प्रतिषत डकवेल रिचार्य पिट बनाना सुनिष्चित करें। जल संरक्षण की विभिन्न गतिविधियों आयोजित करते हुए लोगो को जागरूक करें। चकोर नदी के पुनर्जीवन कार्यक्रम को और बेहतर करते हुए उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। कलेक्टर ने कहा कि 6 जून को चकोर नदी के तट पर वृक्षारोपण किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों उपस्थित रहने के निर्देष दिए।

सीएम डेषर्बोड के एट्रीब्यूटस को ध्यान से पढें़ एवं संबंधित प्रकरणों का निराकरण करते हुए अपने विभाग का स्कोर बढ़ाए। सभी विभाग विभागीय रैकिंग में टाॅप-5 में अपना स्थान सुनिष्चित करें। खरीफ सीजन को देखते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि समितियों के पास भण्डारण क्षमता के अनुसार शत प्रतिषत उर्वरक भण्डारण कराएं। किसी भी समिति मेें किसानों उर्वरक लेने के समय समस्या नहीं आनी चाहिए। आवष्यकतानुसार समितियों की दुकानों का समय निर्धारित कराएं। विकसित कृषि संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत गठित दल गांव-गांव पहंुच रहे है। उप संचालक कृषि अभियान में शामिल दल के रूटचार्ट एवं शेड्यूल संबंधित एसडीएम से साझा करें। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि इस अभियान में राजस्व अधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल हों। अभियान के दौरान नरवाई संबंधित विडियो आदि के माध्यम से किसानों को इसके नुकसानों से आवष्यक रूप से परिचित कराएं। क्षेत्र के वनविभाग की टीम भी इस अभियान में शामिल होकर वनों को आग से होने वाले नुकसान के बारे में कृषको को बताएं। समग्र ईकेवायसी के संबंध में उन्होंने कहा कि इस कार्य की गति बढ़ाएं, सभी ग्रामीण एवं शहरी निकाय आगामी 3 दिवस में 10 प्रतिषत की प्रगति लाना सुनिष्चित करें। बैठक में उपार्जन, बीपीएल सूची, गौ-अभरण, वन अधिकारी अधिनियम, किराय के भवन में संचालित आगंनवाड़ी, मंडी प्रांगण में अतिक्रमण, ई-आफिस, मिषन कर्मयोगी सहित अन्य विषयों समीक्षा करते हुए आवष्यक दिषा- निर्देष दिए गए।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 28 जून 2023

Reva India News

चाइल्ड लाइन द्वारा बच्चों के संरक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment