Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया खेत तालाब का निरीक्षण

4 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मोहगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम केरेगांव पहुंचकर गुन्नी लाल पिता दुदुआ के खेत तालाब का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों से खेत तालाब के इनलेट, आउटलेट एवं कार्य की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यरत मजदूरों और हितग्राही से भी कार्य के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने हितग्राही को तालाब में मत्स्य पालन करने की समझाइश दी। साथ ही उन्होंने खेत तालाब की मेढ़ पर अरहर सहित अन्य फसलों की पैदावार लेने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि तालाब की मेढ़ के चारों कोनों पर मुनगा का पौधारोपण भी किया जाए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, सीईओ जनपद पंचायत मोहगांव, सहायक यंत्री राहुल मंडरहा, उपयंत्री हेमन्त थामकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गऊ माता मांस तस्करों पर पुलिस प्रशासन की तावड़ तोड़ कार्यवाहीं

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की जयंती पर किया स्मरण  

Reva India News

स्लीमनाबाद टनल का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल स्लीमनाबाद टनल कार्य की प्रगति की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment