Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पूर्व से स्वीकृत योजनाओं का कार्य समय पर पूर्ण करें- सीईओ जिला पंचायत पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देष  

4 जून 2025, मंडला

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांष कूमट ने बुधवार को जिला योजना भवन में पीएचई विभाग की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि पूर्व से स्वीकृत सभी योजनाओं का कार्य समय में पूर्ण करें। कम्पलिट योजना ही संबंधित निकाय को हेडओवर करें। बैठक में फरवरी 2024 तक स्वीकृत हो चुकी योजनाओं में से जिले की 338 योजनाओं के समय पूर्ण नहीं होने पर सीईओ जिला पंचायत ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में जनपदवार विविध कारणों से बंद योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित योजनाओं में आ रही समस्याओं चिहिन्त किया गया। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि संबंधित  समस्याओं के लिए एसडीएम तथा सीईओ जनपद पंचायत के साथ समन्वय करते हुए निराकरण कराएं। किसी भी स्थिति जल प्रदाय बाधित नहीं होना चाहिए। जल निगम, एमपीआरडीसी अथवा अन्य एंजेसी द्वारा पाईप लाईन डेमेज करने पर मरमस्त कराने के लिए आवष्वकता पत्राचार करें। उन्होंने वीसी के माध्यम से जुडे़ सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि एक से अधिक कारणों से बंद योजनाओं के लिए अनुविभाग में पीएचई, मध्यप्रदेष पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी तथा संबंधित एंजेसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए निराकरण सुनिष्चित कराएं।

सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देशित किया निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा खनित असफल नलकूपों की अनिवार्यतः कैपिंग कराएं। कुछ चिन्हित असफल नलकूपों को रिचार्ज करने के लिए पिट बनाकर नवाचार करें। रिचार्ज सफल होने पर यह प्रयोग अन्य असफल नलकूपों में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 5 जून को विष्व पर्यावरण दिवस पर आप सभी सांकेतिक वृक्षारोपण आवष्यक कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं सतत चले यह विभाग की जिम्मेदारी है। किसी योजना विषेष में समस्या आने की स्थिति में 3 दिन के भीतर सीईओ जनपद पंचायत के संज्ञान में लाएं। 5 दिनों में भी निराकरण ना हो तो संबंधित एसडीएम की जानकारी में लाना सुनिष्चित करंे। बैठक में कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री मनोज भास्कर सहित पीएचई के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वीसी के माध्यम से समस्त एसडीएम तथा सीईओ जिला पंचायत भी शामिल हुए।

Related posts

सघन स्क्रीनिंग कर रोगों का प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार सुनिश्चित करें – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एनएचएम के कार्यक्रमों की समीक्षा की

Reva India News

कुंवर शंकर शाह व रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन जिला पंचायत सदस्य ने की जनसभा 

Reva India News

लोकल फॉर वोकल की पहल को बढ़ावा देने सांसद श्री कुलस्ते ने मूर्तिकारों से की मुलाकात

Reva India News

Leave a Comment