Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एमएलसी तथा पोस्टमार्टम रिपोर्टस आॅनलाईन प्रेषित करें – एसीएस 3 नए कानूनों के संबंध में वीसी के माध्यम से दिये निर्देश

5 जून 2025, मंडला

3 नए कानून के संबंध में गृह विभाग के एसीएस श्री जेएन कंसोटिया ने वीसी के माध्यम से सभी जिला कलेक्टर्स से चर्चा की। बैठक में नए कानूनों के संबंध में चर्चा के साथ-साथ पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय एवं विभिन्न मेडीकल रिपोर्टस आॅनलाईन माध्यम से पुलिस को उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से विमर्श किया गया। एसीएस ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पुलिस के काम में तेजी लाने के लिए आवश्यक मेडीकल रिपोर्टस जैसे एमएलसी तथा पीएम रिपोर्टस मिलने में अधिक समय लगने के कारण प्रकरणों में देरी होती है, इसलिए इस तरह के रिपोर्टस का आॅनलाईन माध्यम से उपलब्ध कराया जाना कार्य को आसान कर सकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि इसके लिए जिलों में संबंधित विभागों की संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, जिससे संबंधित की शंकाओं का निवारण होकर रिपोर्टस आॅनलाईन उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में सिविल डिफेंस के संबंध में भी चर्चा करते हुए सायरन एवं सिविल डिफेंस वाॅलेंटियर्स के रजिस्ट्रेशन तथा प्रशिक्षण के विषय में आवश्यक निर्देश दिये गये। मंडला एनआईसी कक्ष से इस वीसी में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा,  एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी श्री पीयूष पांडे, सिविल सर्जन डाॅ. विजय धुर्वे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला आपदा कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित करने समिति गठित

Reva India News

अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जप्त

Reva India News

सुपर 5000 योजना के आवेदन करने की अंतिम तारीख 30

Reva India News

Leave a Comment