Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला आपदा कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित करने समिति गठित

मण्डला 8 जून 2021

प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं महानिदेशक, राज्य लोक सेवा अभिकरण म0प्र0 भोपाल द्वारा आपदा प्रबंधन के सुचारू समन्वय एवं प्रबंधन के लिए स्टेट डिजास्टर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (कॉल सेंटर) स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य लोक सेवा अभिकरण भोपाल द्वारा जिला स्तर पर निविदा कार्यवाही प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (कॉल सेंटर) स्थापित करने के लिए जिला स्तर पर ऑनलाईन निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने समिति गठित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत् समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला कोषालय अधिकारी जितेन्द्र मंडलोई एवं लेखाधिकारी जिला पंचायत प्रवीण श्रीवास, ई-गवर्नेंस प्रबंधक विपिन पांडेय सदस्य बनाए गए हैं। समिति में जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन कविता गुप्ता को सदस्य सह सचिव बनाया गया है।

Related posts

साइबर जागरूकता अभियान: स्कूली बच्चों को दी गई ऑनलाइन सुरक्षा की सीख जागरूकता ही साइबर सुरक्षा की सबसे बड़ी ढ़ाल

Reva India News

आल इंडिया आदिवासी कांग्रेस आदिवासी समस्या पर ध्यान आकर्षित करते हुए* *मंडला की बेटी डॉ भारती तिलगाम के द्वारा मध्य प्रदेश आदिवासियों के लिए अपनी बात रखी*

Reva India News

पीएम जनमन में श्रेष्ठ कार्यों के लिए मंडला की राष्ट्र स्तर पर हुई सराहना कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नई दिल्ली में आयोजित कॉफ्रेंस में किया प्रस्तुतिकरण

Reva India News

Leave a Comment