Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉक्सो एक्ट पर सपोर्ट पर्सन के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित बाल कल्याण समिति, महिला बाल विकास और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त आयोजन पीड़ितों को उपलब्ध कराया जा रही त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवा  

5 जून 2025, मंडला

बाल कल्याण समिति मंडला के कार्यालय परिसर में सपोर्ट पर्सन के लिए पॉक्सो एक्ट पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बाल कल्याण समिति मंडला ने महिला बाल विकास और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से किया। बाल कल्याण समिति मंडला के अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा मंडला में सपोर्ट पर्सन का चयन किया गया है। बाल कल्याण समिति मंड़ला के द्वारा यौन अपराध पीड़ित बालक/बालिकाओं को सपोर्ट पर्सन (सहायक व्यक्ति) उपलब्ध कराया जा रहा है। सपोर्ट पर्सन पीड़ितों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध करा सके इस हेतु यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बाल कल्याण समित मंडला द्वारा सपोर्ट पर्सन के क्षमतावर्धन हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु सपोर्ट पर्सन का इंडक्शन ट्रेनिंग आयोजित किया जा चुका है। सपोर्ट पर्सन के कार्यों के समीक्षा के लिए बाल कल्याण समिति सपोर्ट पर्सन की मासिक बैठक आयोजित कर रही है। बाल कल्याण समिति पीड़ितों को विधिक सहायता, विशेष राहत और मुआवजा दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ त्वरित समन्वय कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित विषय विशेषज्ञ श्री विजय अहिरवार, एडीपीओ ने पॉक्सो प्रकरण में सपोर्ट पर्सन को पीड़ितों के आयु निर्धारण से संबंधित दस्तावेजों, एफआईआर, एमएलसी और पेशी संबंधित जानकारी के साथ पीड़ित प्रतिकार राशि जारी होने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। सपोर्ट पर्सन की बैठक में विधिक सहायता के तहत पॉक्सो एक्ट में उन्मुखीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला द्वारा नामित पैनल अधिवक्ता श्री सलीम जावेद खान एवं श्रीमती शालिनी सुनेरी ने विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान श्री विजय अहिरवार और श्री सलीम जावेद खान ने सहायक व्यक्तियों को ई कोर्ट सर्विसेस ऐप के उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी। बाल कल्याण समिति मंडला के अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता, सदस्य श्रीमती तृप्ति शुक्ला, रंजीत कछवाहा, सुश्री शशि पटेल और संतोष यादव तथा महिला और बाल विकास के रितेश बघेल, सौरभ पटवा, आशुतोष श्रीवास, दीपक सैयाम ने सहायक व्यक्तियों को उनके कार्य संपादन के संबंध में आवश्यक जानकारी और प्रपत्र उपलब्ध कराया। बैठक में सपोर्ट पर्सन राकेश कुमार पटेल, गोविंद प्रसाद बर्मन, ज्योति बरमैया, सत्यवीर मिश्रा, सहदेव उलाड़ी और रागिनी हरदहा उपस्थित रहे।

Related posts

पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल का 1 अप्रेल को बिछिया आगमन

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

उप-मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा ने की IFMIS Next Gen परियोजना की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment