Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीड बॉल से पड़ती भूमि में हरियाली घुघरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री तपन धारगा हुए शामिल

5 जून 2025, मंडला

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घुघरी विकासखंड में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में म.प्र. राज्य आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं कार्ड संस्था द्वारा संचालित कम्युनिटी इंगेजमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत तैयार किए गए सीड बॉल्स को पड़ती और पहाड़ी भूमि में स्थापित किया गया। इस पहल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय मण्डला के सचिव/न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री तपन धारगा, थाना घुघरी से श्री मनोज गौतम, ग्राम पंचायत मांगा सरपंच श्रीमती तारावती पूषाम, सचिव संजू पूषाम, आजीविका मिशन विकासखंड प्रबंधक दीपक बाजपेयी, सौरभ उपाध्याय, कार्ड संस्था से लोकेश उपमन्यू शामिल रहे। घुघरी विकासखंड में अप्रैल माह से स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इस दिशा में कार्य शुरू किया था। इन महिलाओं ने करंज, शीशम, सीताफल, नीम, जामुन, महुआ और आम जैसे उपयोगी और स्थानीय प्रजातियों के बीजों का उपयोग कर लगभग 31,000 सीड बॉल तैयार किए। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का भी एक अनुकरणीय उदाहरण है।

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजन

 

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम मांगा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट तपन धारगा ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर सीड बॉल्स को पड़ती और पहाड़ी भूमि में स्थापित किया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट तपन धारगा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। सीड बॉल जैसी सरल तकनीक के माध्यम से हम न केवल बंजर भूमि को हरा-भरा बना सकते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण भी सुनिश्चित कर सकते हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं का यह प्रयास सराहनीय है, जो सामुदायिक भागीदारी और सशक्तिकरण का प्रतीक है।”

Related posts

शिशु गृह को संचालित करने आवेदन आमंत्रित

Reva India News

माँ नर्मदा जन्मोत्सव पर की गई विशेष पंच चौकी महा आरती आतिशबाजी के साथ किया गया, 101 लीटर दूध से दुग्ध अभिषेक

Reva India News

नायब तहसीलदार ने गणना प्रपत्र भरवाने और संकलन की प्रक्रिया का अवलोकन किया

Reva India News

Leave a Comment