Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवागत सीएमएचओ डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने पदभार संभाला जिला चिकित्सालय एवं सीएचसी बीजाडांडी का किया निरीक्षण

12 जून 2025, मंडला

10 जून 2025 को नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने पदभार संभाला। डॉ. मोहन्ती ने सभी विभागीय चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर कार्य करने एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समस्त आमजन को सुलभता से प्राप्त हो सके यह भी विभाग के प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी का लक्ष्य होना चाहिए। समस्त चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ आने वाले मरीजों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें एवं उनको चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करें। समस्त विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारी सीएम हेल्पलाईन पर विशेष ध्यान देते हुए शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

पदभार ग्रहण करने के साथ ही डॉ. मोहन्ती द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिला चिकित्सालय के ओपीडी एरिया की व्यवस्था, सिकिलसेल एनीमिया की जांच, राष्ट्रीय कार्यक्रमों/अभियानों की समय पर रिपोर्टिंग तथा एमएलसी रिपोर्ट आॅनलाईन करने के संबंध में संबंधितों को निर्देशित किया। इसी प्रकार गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी का सीएमएचओ ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वीएचएनडी सेशन समय पर लगें, यदि किसी कारणवश समय पर नहीं लग पाए हैं, तो उन्हें भी लगाना सुनिश्चित करें।

Related posts

सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर विवाह करने पर ही मिलेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ

Reva India News

बूथ लेवल ऑफिसर श्रीमती जंघेला ने दिया अनुशासन और दक्षता का परिचय शत-प्रतिशत गणना पत्रक का त्वरित एवं सटीक डिजिटाइजेशन कर जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान

Reva India News

गांव-गांव पहुंच रहा मतदाता जागरूकता रथ

Reva India News

Leave a Comment