Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क ग्रामों में दो चक्रों में किया जाएगा कीटनाशक का छिड़काव कीटनाशक छिड़काव का प्रथम चक्र 16 जून से प्रारंभ

13 जून 2025, मंडला

वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत माह जून को मलेरिया निरोधक माह के रुप में मनाया जा रहा है। जिसमें वाहक जनित रोगों के नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में जनजागरुकता हेतु विभिन्न गतिविधियाॅ की जा रही हंै। संचालनालय के निर्देषानुसार जिले केे मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क 14 चिन्हित ग्रामों में दो चक्रों में कीटनाशक छिड़काव कार्य संपन्न किया जाएगा। प्रथम चक्र कीटनाशक छिड़काव दिनांक 16 जून 2025 से प्रारंभ किया जाकर 28 जुलाई 2025 तक एवं द्वितीय चक्र कीटनाशक छिड़काव 1 अगस्त 2025 से 12 सितम्बर 2025 तक पूर्ण किया जाएगा।

विकासखण्ड बम्हनी के ग्राम बनियातारा, सुभरिया में 16 जनू से 25 जून 2025 तक, विकासखण्ड नैनपुर के ग्राम बीजेगाॅव, पतवाही में 26 जून से 30 जून तक कीटनाशक छिड़काव किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखण्ड बिछिया के ग्राम बोकर, कातामाल में 1 जुलाई से 9 जुलाई 2025 तक, विकासखण्ड नारायणगंज के ग्राम चटरा, सिघनपुरी, देवडोंगरी में 11 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक, विकासखण्ड बीजाडांडी के ग्राम रेंहगाझोरी, बरगांव, तिनसई, पाकरीकला, पड़रियामाल में 18 जुलाई 2025 से 28 जुलाई 2025 तक प्रथम चक्र कीटनाशक छिड़काव किया जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी ने चयनित ग्रामों के समस्त ग्रामवासियों से अपील की है कि कीटनाषक छिड़काव दल द्वारा अपने घरों के शत प्रतिषत कमरों में कीटनाशक छिड़काव पूर्ण करावें। छिड़काव के ढाई माह तक कीटनाशक का प्रभाव रहता है, अतः छिड़काव पष्चात् ढाई माह तक लिपाई-पुताई न करें साथ ही मच्छरजन्य बीमारी जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव हेतु घरों के आसपास तथा छत में रखे अनुपयोगी वस्तु जैसे डब्बे, फूलदान, टायर, बर्तन इत्यादि में पानी जमा न होने दें एवं सोते समय मच्छरदानी का उपयोग कर वाहक जनित रोगों के नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Related posts

सच की राह कठिन लेकिन परिणाम सुखद : पांडेय

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रानी महल व्यू और फॉरेस्ट व्यू होम स्टे का लोकार्पण कर अवलोकन किया

Reva India News

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के परिप्रेक्ष्य में कार्यशाला आयोजित

Reva India News

Leave a Comment