Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा भारती कन्या छात्रावास में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

13 जून 2025, मंडला

सेवा भारती कन्या छात्रावास में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास की सभी छात्राओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों को वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा महिला हेल्प लाईन नंबर 181 एवं चाइल्ड हेल्प लाईन नं. 1098 के बारे में छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिये जागरूक करने हेतु समझाईश दी गई। साथ ही छात्राओं को गुड टच और बेड टच के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता का महत्व के बारे में जानकारी दी गई। पीसीपीएनडीटी एक्ट गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किस प्रकार किया जाये इसके बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही लिंग संवेदीकरण के प्रति जागरूक रह कर लिंग के प्रति हिंसा से दूर रहने की बात समझाई गई। इसके अलावा साईबर सुरक्षा अभियान चला कर लोगों को साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 के प्रति भी जानकारी दी गई। किस प्रकार सतर्क रह कर न सिर्फ हम स्वयं की सुरक्षा कर सकते हैं बल्कि अपने परिवार और आस पास के लोगों को भी समाज में जागरूक कर सकते हैं। उक्त कार्यक्रम के दौरान छात्रावास की अधीक्षिका भारती मसराम, दीपक रोहरा, जिला समन्वयक हरिकेश दुबे, गायत्री शक्ति पीठ के सदस्य  एवं वन स्टॉप से केसवर्कर सुश्री आशा नंदा, श्रीमती साक्षी पटवा बहूउद्देशीय कार्यक्रर्ता हरीशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

निःशक्त अनुशिका को मिली सीपी चेयर  

Reva India News

2/ घंटे की कडी मेहनत कै बाद निकाली गई गाय माता*

Reva India News

कलेक्टर ने की चैक देकर मीना की आर्थिक सहायता

Reva India News

Leave a Comment