Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आर सेटी में हुआ कास्ट्यूम ज्वेलरी उद्यमी प्रशिक्षण का समापन

13 जून 2025, मंडला

सेंट्रल बैंक आॅफ इण्डिया सेंट आरसेटी मण्डला में 14 दिवसीय कास्ट्यूम ज्वेलरी उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। यह प्रशिक्षण 28 मई से 8 जून 2025 तक आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की स्वरोजगार के लिए ससक्त बनाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं की विभिन्न प्रकार के अभूषण जैसे कंगन, चूड़ी, बिंदी, कमरबंद, बाजूबंद, झूमर और राखियाँ आदि बनाने की विधि सिखाई गई। जिससे वे भविष्य में अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक राजीव शर्मा द्वारा किया गया। वहीं जिला आजीविका मिशन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। यह पहल न केवल महिलाओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर रही है बल्कि उन्हे आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दे रही है। समापन कार्यक्रम में के.के. अवस्थी यश मोहन उसराठे, डी.एस.टी. आरती बघेल एवं अमित यादव, अमन पटेल उपस्थित हुए।

Related posts

शासकीय वरिष्ठ मूल शाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

आईटीआई द्वारा आयोजित ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 20 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया

Reva India News

मंडला जिले में पुलिस से मुठभेड़* *दो नक्सली ढेर*

Reva India News

Leave a Comment