Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिशन शक्ति अंतर्गत बिछिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  

20 जून 2025, मंडला

जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में 20 जून 2025 को परियोजना बिछिया जिला मण्डला के जनपद पंचायत के सभा कक्ष में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री प्रेरणा मर्सकोल प्रशासक वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मण्डला के द्वारा वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे दी जाने वाली सहायताओं से लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत लोगों को बताया की किसी भी प्रकार की समस्याओं को लेकर और शासन की योजनाओं से जुड़ने एवं योजनाओं की जानकारी हेतु हब कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रशासक द्वारा लोगों को अवश्यक हेल्पलाईन 181 महिला हेल्पनाईन, चाइल्ड हेल्पलाईन नं. 1098, साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 एवं इयल 100 के उपयोग के बारे में लोगों को बताया। साथ ही विधिक सेवा प्राधीकरण कार्यालय के टेलीफोन न. 07642-299078 एवं टोल फ्री नं 15100 की जानकारी लोगों के साथ साझा किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान बिछिया परियोजना अधिकारी श्री विनोद वाहने पर्यवेक्षक संध्या मरकाम एवं अंगवाडी कार्यकर्ता वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर सुश्री आशा नंदा, श्रीमति साक्षी पटवा उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर एवं सीईओ ने देखी स्व सहायता समूह की महिलाओं की गोंड़ी पेंटिंग

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

गर्भवती महिला, पुरूष सदस्य व पिता संवेदीकरण अभियान का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment