Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गर्भवती महिला, पुरूष सदस्य व पिता संवेदीकरण अभियान का आयोजन

मंडला, 10 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में आठवे राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का आयोजन जन आंदोलन के रूप में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज की थीम नव-चेतना के अनुसार प्रारंभिक बाल्यावस्था Stimulation एवं गर्भवती महिलाओं के लिए गृह भ्रमण-पुरूष सदस्य/पिता संवेदीकरण अभियान का आयोजन परियोजना स्तर व सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में किया गया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका घर-घर जाकर 0-3 वर्ष के बच्चों के परिवारों से मिलकर पिता/पुरुष सदस्य को बाल विकास में उनकी भूमिका के महत्व को समझाते हुये बच्चों के लिए प्रारंभिक संवेदनात्मक विकास से जुड़ी बातों को बताया। बच्चे से बात करना, गाना गाना, रंग-बिरंगी चीजें दिखाना, प्यार से गोद में लेना, पिता को बच्चे के साथ समय बिताने जैसी आदि बातों के महत्व को समझाते हुये उन्हे प्रेरित किया गया। गर्भवती महिला से गृह भेंट कर पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल के लिए सही समय पर टीकाकरण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच की सलाह दी गई। प्रतिदिन संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा पर्याप्त आराम के साथ डॉक्टर द्वारा सुझाए गए हल्के व्यायाम की सलाह देते हुए। मातृ शिशु रक्षा कार्ड, सुरक्षित प्रसव के लिए तैयारी के बारे में बताया गया। गर्भवती माताओं का वजन एवं रक्तचाप भी लिया गया। नियमित आयरन फोलिक एसिड के सेवन की सलाह दी गई। उक्त कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिना परमिट के संचालित 16 आटो रिक्शा जब्त

Reva India News

अमानक पौध संरक्षण औषधि का क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित  

Reva India News

छात्राओं ने मानव श्रृंखला से बनाया देश का मानचित्र हर घर तिरंगा अभियान को दिया नया रूप

Reva India News

Leave a Comment