Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा अभियान के तहत राता ग्राम में हुआ तालाब का कायाकल्प

24 जून 2025, मंडला

एसडीएम बिछिया सोनाली देव के मार्गदर्शन में जल गंगा सवंर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। जल संरक्षण के इस मुहिम में ग्रामीणजन भी अपनी भूमिका निभाते हुए जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार के लिए बढ़-चढ़कर श्रमदान भी कर रहे हैं। बिछिया विकासखंड के ग्राम राता में जन समुदाय के सामूहिक प्रयासों से सार्वजनिक तालाब की साफ-सफाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अभियान में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमदान के माध्यम से तालाब को नया जीवन प्रदान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के अधिकारियों ने भी उपस्थित होकर ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

1 अक्टूबर से कान्हा नेशनल पार्क में पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

Reva India News

अपनी रक्षा के प्रति सतर्क रहें, सक्षम बनें और आगे बढ़ें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किशोरी जागरूकता शिविर को किया संबोधित

Reva India News

कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ाएं, वैक्सीनेशन ही संक्रमण से बचाव का कारगर उपाय – मनीष सिंह प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं जिले के कोरोना नियंत्रण प्रभारी ने रेड जोन की पंचायतों की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment