Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभागीय प्रस्तुतिकरण में नवाचार और सफलता की कहानियाँ शामिल करें – सीईओ जिला पंचायत एपीसी बैठक के पूर्व विभागीय तैयारियों के संबंध में समीक्षा

24 जून 2025, मंडला

कृषि एवं संबद्ध विभागों की राज्य स्तर से होने वाली एपीसी बैठक के मद्देनजर विभागीय तैयारियों की समीक्षा बैठक गोलमेज कक्ष में आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने बैठक में संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि बैठक के लिए तैयार अंतिम प्रस्तुतिकरण में नवाचार और सफलता की कहानियों को अनिवार्य रूप से शामिल करें। उन्होंने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि मोहन टोला में लगाई गई मिलेट्स की प्रोसेसिंग यूनिट को एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत सफलता के तौर पर प्रस्तुत करें। क्राॅप डायवर्सिटी के अंतर्गत चिया, मक्का आदि फसलों के बढ़ते रकबे को लेकर अपना प्रस्तुतिकरण तैयार करें। सफलता की कहानियों में आगे की कार्ययोजना का भी समावेश आवश्यक रूप से करें इसमें मल्टीपल स्कीम्स का कन्वरजेंस करने की कार्ययोजना भी बनाई जा सकती है। सहायक संचालक उद्यानिकी को निर्देशित करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि शासकीय योजनाओं के साथ-साथ जिले के नवाचार को अपने प्रस्तुतिकरण में शामिल करें। सहकारिता की समीक्षा करते हुए उन्होंने समितियों के कामकाज के बेहतर प्रस्तुतिकरण के लिए आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में उपसंचालक पशुपालन को निर्देशित करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि आज के प्रस्तुतिकरण में जहाँ कमियाँ चिन्हित की गई हैं उन्हें सुधार करें। बैठक में उपसंचालक कृषि, सहायक संचालक कृषि, संचालक आत्मा परियोजना, उपसंचालक पशुपालन, उपसंचालक मत्स्यपालन, सहायक संचालक उद्यानिकी, सहकारिता अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

इंटरनेट सुरक्षा दिवस 11 को

Reva India News

जनविश्वास अभियान के आवेदनों के त्वरित निराकरण पर फोकस करें – सीईओ सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियाँ बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश समय-सीमा की बैठक आयोजित

Reva India News

समाधान योजना के तहत बिजली बिलों में छूट के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment