Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु पेयजल स्त्रोतों में किया क्लोरिनेशन

24 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में जिले के अलग-अलग ग्रामों के पेयजल स्त्रोतों ट्यूबवेल, हैंडपंप, कुआं, पानी टंकी, संपवेल में सोडियम हाइपो क्लोराइड एवं ब्लीचिंग पॉवडर डालकर से क्लोरिनेशन कार्य किया गया। जिसमें ब्लॉक मंडला के ग्राम बेरपानी, घुघरा, टिकरा बेरपानी, मोहगांव चक, खलवारा, उमरिया, सागर, कन्हार, देवगांव, कटरा, सुभरिया, पद्मी, देवदरा, सिलगी में ब्लॉक निवास के ग्राम तौरी, भलवारा माल, हाथीतारा माल, हाथी तारा रैयत, गुंदलई में, ब्लॉक मोहगांव के ग्राम कौआडोंगरी, देवरी, सकरी, खैरी रैयत में ब्लॉक बीजाडांडी के ग्राम जेबरा, कटंगी, कालपी, भोंडी, बारंगदा माल में नारायणगंज के ग्राम जेबरा, मुकास खुर्द में ब्लॉक घुघरी के ग्राम मांगा, छतरपुर, कण्डरा, कटंगी में, ब्लॉक नैनपुर के ग्राम भालीवाड़ा माल, डुडुम माल, डुडुम रैयत, पोड़ी, चमरवाही, चिचगांव, रमपुरी, डीलवारा, चिरईडोंगरी, चंदिया जर में क्लोरिनेशन का कार्य किया गया एवं ग्रामीणों को शुद्ध पानी पीने की समझाइश दी गई।

Related posts

जिले में अब तक 1129.6 मिमी वर्षा

Reva India News

दान में दी गई करोड़ों की भूमि पर दबंग का कब्जा क्या ऐसे में दान दाता की आत्मा को मिलेगी शांति जबकि जनपद सभा मंडला के नाम दर्ज है भूमि

Reva India News

आई.टी.आई. पास आवेदकों के लिए पीपीपी पार्टनर के माध्यम से रोजगार के अवसर

Reva India News

Leave a Comment