Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन 31 जुलाई तक

मंडला 1 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है, जो भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में युवा व्यक्तियों (31 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष से कम) की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए दिया जाता है। जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में भारत के युवाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना और उन्हें बढ़ावा देना, वास्तविक जीवन के रोल मॉडल को प्रदर्शित करके देश भर के साथियों को प्रेरित एवं बच्चों के समग्र विकास के लिए एक सक्षम वातावरण को बढ़ावा देना है। पीएमआरबीपी को छः श्रेणियों में प्रदान किया जाता है जिसमें बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शामिल है।

 

पात्रता एवं नामांकन प्रक्रिया

 

आयु मानदंड में 5-18 वर्ष (31 जुलाई, 2025 तक), कोई भी व्यक्ति या संस्था असाधारण उपलब्धियों वाले बच्चों को एमपीआरबीपी के लिए नामांकित कर सकते हैं। बच्चे स्व-नामांकन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार ीजजचरूध्ध्ंूंतकेण्हवअण्पद पोर्टल पर 31 जुलाई 2025 तक नामांकन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, प्रथम तल जिला पंचायत मण्डला से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

बकाया संपत्तिकर एवं जलकर पर छूट अधिभार प्राप्त करें

Reva India News

कोदो- कुटकी तिहार’ को सफल बनाने सभी विभागों का समन्वय आवश्यक- हर्षिका सिंह कलेक्टर ने खटिया के इको सेंटर में ली बैठक

Reva India News

धनगांव जीवाश्म के संरक्षण संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment