Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग आॅफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त

मंडला 1 जुलाई 2025

पंचायतों के उप निर्वाचन 2025 हेतु रिटर्निंग आॅफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आॅफिसरों की नियुक्ति की गई है। जनपद पंचायत मंडला में पंच पद के लिए 10 पद रिक्त हैं जिसके लिए तहसीलदार मंडला श्री हिमांशू भलावी को रिटर्निंग आॅफिसर एवं प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत मंडला श्री गजराज मरावी को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर बनाया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत नैनपुर में जैदेपुर में सरपंच के लिए 1 एवं पंच के लिए 7 पद रिक्त हैं जिसके लिए प्रभारी तहसीलदार नैनपुर सुश्री पूजा राणा को रिटर्निंग आॅफिसर तथा खंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर श्री अमृतलाल उइके को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत बिछिया में पंच के लिए 4 पद रिक्त हैं जिसके लिए तहसीलदार बिछिया श्री शंकरलाल मरावी को रिटर्निंग आॅफिसर एवं प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया श्री कमलेश ठाकुर को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर का दायित्व सौंपा गया है। जनपद पंचायत मवई सरपंच ग्राम पंचायत मवई में 1 पद रिक्त है जिसके लिए प्रभारी तहसीलदार मवई श्री दिनेश वरकड़े को रिटर्निंग आॅफिसर तथा प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी श्री त्रिलोक मरावी को सहायक को रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत निवास में पंच के लिए 1 पद रिक्त है जिसके लिए प्रभारी तहसीलदार निवास श्री नितिन गौंड़ को रिटर्निंग आॅफिसर एवं पंचायत समन्वयक अधिकारी श्री दानसिंह धुर्वे को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत घुघरी में पंच पद के लिए 4 पद रिक्त हैं जिसके लिए प्रभारी तहसीलदार घुघरी श्री चंद्र कुमार वट्टे एवं पंचायत समन्वयक अधिकारी श्री बसंतराव मरावी को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर बनाया गया है। जनपद पंचायत नारायणगंज में पंच के लिए 1 पद रिक्त है जिसके लिए प्रभारी तहसीलदार नारायणगंज श्री संगम पटले एवं खंड पंचायत अधिकारी श्री रम्मूसिंह मरावी को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त किया गया है।

Related posts

कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

1 कोरोना मरीज डिस्चार्ज

Reva India News

Leave a Comment