Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें – सीईओ जिला पंचायत जिला योजना भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन

मंडला 5 जुलाई 2025

जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं। जिले की ग्रेडिंग जारी होने में 2 सप्ताह का समय शेष है, अभी तक विभागों की संतुष्टि का प्रतिशत निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि पिछले माह की शिकायतों के निराकरण के साथ-साथ 50 दिवस से अधिक की शिकायतों पर भी विभाग प्रमुख फोकस करें। जिन शिकायतों में निराकरण कराया जाना शासन स्तर पर निर्भर है उनके संबंध में कलेक्टर महोदय के माध्यम से विभाग को डीओ लेटर भिजवाना सुनिश्चित कराएं। सीईओ जिला पंचायत ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समग्र ईकेवाईसी तथा सामाजिक न्याय के संबंध में आई शिकायतों का दैनिक आधार पर लक्ष्य निर्धारित करते हुए निराकरण सुनिश्चित कराएं। टीएल प्रकरणों के संबंध में उन्होंने कहा कि समय पर प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। निराकृत प्रकरणों के प्रतिवेदन संबंधी फाईल ई ऑफिस के माध्यम से प्रेषित करें। ऑफलाईन फाईलें स्वीकार नहीं की जाएंगी। न्यायालय की अवमानना एवं रिट पिटिशन के प्रकरणों के संबंध में उन्होंने कहा कि संबंधित प्रकरणों में समय पर कम्पलाईंस करें। रिट पिटिशन में न्यायालय द्वारा दिए गए डायरेक्शन का समय पर पालन सुनिश्चित कर प्रतिवेदन जमा कराएं। बैठक में आयुष्मान कार्ड, आरबीआई के निर्देशानुसार जनधन तथा सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के कैम्प, मेडीकल बोर्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र आदि विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित संबंधित जिला अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। समस्त एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, सीएमओ नगरपालिका तथा बीएमओ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

 

Related posts

खापा बीट में मृत मिला बाघ, 06 संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया

Reva India News

सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment