Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर किया गया पौधारोपण

मंडला 5 जुलाई 2025

जन अभियान परिषद के 28वे स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत माली मोहगांव में परिषद की टीम द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रत्येक सुअवसर पर हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए। यह प्रकृति के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान खाली पड़ी भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, समस्त मेंटर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related posts

बालिकाओं को आकाशवाणी केन्द्र का भ्रमण कराया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत कार्यक्रम

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले की सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment