Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन  

मंडला 7 जुलाई 2025

सहकारिता विभाग द्वारा जिला सहकारी संघ मंडला के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया गया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सभागार में सहकारिता पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के केलेण्डर का विमोचन किया गया तथा सहकारिता से समृद्धि योजना के तहत नवाचार अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों से सभी को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला प्रबंधक देववृत पाल ने नाबार्ड द्वारा सहकारिता को दी जाने वाली वित्तीय सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहकारिता विभाग के अधिकारी नितेन्द्र तेकाम द्वारा सहकारिता से समृद्धि वर्ष 2025 की उपलब्धियों तथा विभागीय गतिविधियों से अवगत कराया गया। महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री नरेन्द्र कोरी द्वारा सहकारी समितियों द्वारा किये जाने वाले नवीन कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। संगोष्ठी के दौरान श्री अतुल दुबे, श्री अनिलकांत तिवारी, श्री अनिल साहू, श्री लक्ष्मीकांत पटैल तथा अन्य समिति कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे। संगोष्ठी के उपरांत बी-पेक्स मलारा में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वृक्षारोपण किया गया।

Related posts

16 से 20 अगस्त तक होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन

Reva India News

तहसीलदार बिछिया ने भू-राजस्व/डायवर्सन वसूली हेतु 21 बकायादारों को नोटिस जारी

Reva India News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया 47 वा स्थापना दिवस . प्रत्येक मंडलों में हुए कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment