Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 14 जुलाई को होगा मंडला आगमन

मंडला 13 जुलाई 2025

सभापति एससी/एसटी कल्याण संबंधी समिति, लोकसभा एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 14 जुलाई को मंडला आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 14 जुलाई को प्रातः 9 बजे जबलपुर सर्किट हाऊस से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 10:30 बजे जेवरा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 1 बजे जेवरा से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 2 बजे सर्किट हाऊस मंडला पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 3:30 बजे सर्किट हाऊस मंडला से नैनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 4:30 बजे नैनपुर सिविल अस्पताल पहुंचकर एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते शाम 6 बजे नैनपुर सिविल अस्पताल से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे तथा शाम 6:10 बजे नैनपुर रेलवे स्टेशन में विस्तारित ट्रेन सं. 19343 (इंदौर-सिवनी) पेंचवैली एक्सप्रेस का उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते शामः 7:30 बजे नैनपुर रेलवे स्टेशन से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

नैनपुर में गोद भराई जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खम्हेखेड़ा में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर आवास में ध्वजारोहण किया

Reva India News

Leave a Comment