Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 872.8 मिमी वर्षा दर्ज, नैनपुर तहसील में सबसे अधिक 946.8 मि.मी. बारिश दर्ज  

मंडला 13 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 13 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 872.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 13 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 11.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 13 मि.मी., नैनपुर में 32 मि.मी., बिछिया में 4.2 मिमी, निवास में 12.2 मिमी, घुघरी में 4.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 1.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जुलाई तक तहसील मंडला में 972.6 मिमी, नैनपुर में 946.8 मिमी, बिछिया में 808.9 मिमी, निवास में 924.5 मिमी, घुघरी में 716.9 मिमी एवं नारायणगंज में 874.8 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 398.8 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 515.4 मिमी, नैनपुर में 546 मिमी, बिछिया में 355.2 मिमी, निवास में 369.9 मिमी, घुघरी में 221.5 मिमी एवं नारायणगंज में 393.8 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में वृद्धजनों का उपचार कर औषधियां वितरित की गई

Reva India News

जिले में वेक्सीनेशन को प्रभावी बनाने दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

*मंडला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे हैं क्लीन स्वीप अभियान एवं पुलिस मुख्यालय के अभियान अंतर्गत मंडला पुलिस की कार्रवाई में लगभग 111 लीटर शराब जब्त*

Reva India News

Leave a Comment