Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुम्हार सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन 17 को

मंडला 14 जुलाई 2025

कुम्हार सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील नैनपुर जिला मण्डला में 17 जुलाई को जागरूकता शिविर का आयोजन शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है। यह आयोजन ग्रामोद्योग विकास योजनान्तर्गत ग्रामीण विकास एवं महिला उत्थान संस्थान मण्डला द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम में भारत सरकार खादी और ग्रामोद्योग आयोग भोपाल द्वारा कुम्हारी सशक्तिकरण के अंतर्गत उनके कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। जिले के समस्त माटी शिल्प कला से जुड़े शिल्पियों से इस कार्यक्रम में भागीदारी हेतु अनुरोध किया गया है।

Related posts

ग्राम पंचायत भीमडोंगरी में प्रशासन आपके द्वार जन सेवा शिविर आयोजित

Reva India News

जिले में 6 कोरोना केस मिला

Reva India News

उपार्जन परिवहन की गति को बढ़ाएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की उपार्जन समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment