Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन-जागरूकता अभियान ’नशे से दूरी है जरुरी’ 15 जुलाई से 30 जुलाई तक नगर में ड्रग अवेयरनेस रन का आयोजन 15 जुलाई को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन मंडला से निकलेगी रैली  

मंडला 14 जुलाई 2025

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने बताया कि मध्यप्रदेश में नशीले पदार्थों के बढ़ते उपयोग ने समाज के लिए एक गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। यह प्रवृत्ति न केवल शारीरिक और मानसिक स्वरूप पर नकारात्मक प्रभाव डालती है बल्कि अपराधों को भी बढ़ावा देती है। इस समस्या से निपटने और समाज में नशीले पदार्थों की मांग को कम करने के लिए एक व्यापक प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान चलाने की तत्काल आवश्यकता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को ड्रग्स के गंभीर दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना है।

पुलिस विभाग को इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, जिसमें सुनियोजित तरीके से आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करना भी शामिल है। इस कार्य में शासन के अन्य विभागों, ग्राम/नगर सुरक्षा समिति, गैर सरकारी संगठनों और अन्य संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित है। जन-जागरूकता अभियान ’नशे से दूरी है जरुरी’ 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाया जाना निर्धारित है। अभियान के शुभारम्भ के पूर्व स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं के छात्रों ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों, एनसीसी, स्काउट गाइड एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वृहद स्तर पर रैली/ड्रग अवेयरनेस रन का आयोजन एवं शपथ दिलवाना है। सभी विभाग 15 जुलाई को 9 बजे पुलिस लाईन मंडला में अपने अधीनस्थ सर्व संबंधितों के साथ उपस्थित रहें।

Related posts

मंडला में रोजगार का ऐतिहासिक मेला 3500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका 45 कंपनियाँ करेंगी सीधी भर्ती कलेक्टर के संकल्प से युद्धस्तर पर तैयारियाँ तेज मॉक इंटरव्यू से निखर रही युवा प्रतिभा

Reva India News

टीएल बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Reva India News

*एसपी मंडला द्वारा थाना घुघरी का आकस्मिक निरीक्षण*

Reva India News

Leave a Comment