Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत जैदेपुर के उप चुनाव के लिए जोनल अधिकारी (सेक्टर) नियुक्त

मंडला 14 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन-2025 (पूर्वार्द्ध) के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, मतदान केन्द्र में होने वाली मतगणना की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसी आकस्मिक घटना एवं बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.) मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत नैनपुर के लिए सहायक यंत्री मनरेगा जनपद पंचायत नैनपुर श्री विशाल धुर्वे को ग्राम पंचायत जैदेपुर के तीन मतदान केन्द्रों, बूथ क्रमांक 150 प्राथमिक शाला भवन जैदेपुर, बूथ क्रमांक 151 ग्राम स्वराज भवन जैदेपुर तथा बूथ क्रमांक 152 प्राथमिक शाला मुर्गाटोला के लिए जोनल अधिकारी (सेक्टर) नियुक्त किया गया है।

 

22 जुलाई को होगा मतदान

 

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। सरपंच पद के लिए ईव्हीएम के माध्यम से वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए निर्धारित समय के पूर्व निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मॉकपोल कराया जायेगा।

Related posts

31 तक पूर्ण करें नवीन शास. उचित मूल्य की दुकानों का चिन्हांकन – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली ’मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार’ योजना की बैठक

Reva India News

शिविर लगाकर पूर्ण करें राजस्व वसूली का लक्ष्य

Reva India News

अर्द्धवार्षिक परीक्षा संख्या तत्काल प्रविष्ट करने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment