Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशे से दूरी, है जरुरी पखवाड़ा अंतर्गत निकाली गई जनजागरूकता रैली दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

मंडला 15 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग की ओर से ’नशे से दूरी, है जरूरी’ पखवाड़ा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नशे के विषय में लोगों को जागरूक करने तथा नशे से दूरी के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मंगलवार को इस पछवाड़े के अन्तर्गत ड्रग अवेयरनेस रन का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयान्स कूमट ने आज मंडला में ड्रग अवेयरनेस रन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल जिले में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई। पुलिस लाइन से शुरू हुई यह रैली जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों से गुजरी और स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने सभी उपस्थित लोगों को ’’मैं शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं न केवल समुदाय, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त कराऊंगा क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। इसलिए आइए हम सब मिलकर अपने जिले को नशा मुक्त कराने का दृढ़ निश्चय करें।

                मैं शपथ लेता/लेती हूँ कि अपने जिले को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर सम्भव प्रयास करूंगा/करूँगी।’’ की शपथ दिलाई। इस रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों, छात्रों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related posts

36 मिनट में बांधवगढ़ से टाटरी पहुंचे पर्यटक जहाँ पहले घंटों लगते थे, अब वहीं सफर पंखों पर सवार हो गया

Reva India News

25 लाख की लागत से बनेगा आनंदम भवन पीएचई मंत्री श्रीमती उईके एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने किया भूमिपूजन

Reva India News

सागौन तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तार

Reva India News

Leave a Comment