Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

109 बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

मंडला 16 जुलाई 2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसर्स के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित प्रशिक्षण स्थलों पर किया जा रहा है।

बुधवार को जिले के विधानसभा क्षेत्र 105-बिछिया (अजजा) के मतदान केन्द्र क्रमांक 125 से 146 एवं 183 से 192 तक, प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया उन छूटे हुए 27 बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए सीएम राईज स्कूल अंजनिया में कुल 59 बीएलओ, 106-निवास (अजजा) से कुल 31 बीएलओ को तहसील कार्यालय निवास में एवं 107-मण्डला (अजजा) से कुल 19 बीएलओ को जनपद सभागृह मण्डला (मिटिंग हॉल) में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के कुल 109 बीएलओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बीएलओ के कर्तव्य, फार्म 6,7,8 को भरना, मोबाईल ऐप से फार्मों को ऑनलाईन करना, डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बीएलओ के कर्तव्य आचरण, केस स्टडी, ग्रुप स्टडी, गहन पुनरीक्षण आदि के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के बाद प्रशिक्षणार्थी बीएलओ का गूगल लिंक के माध्यम से टेस्ट भी लिया जा रहा है।

Related posts

दीनदयाल रसोई के लिए जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह

Reva India News

कोविड 19 वैक्सीन की तैयारी – पहले स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को लगेगी वैक्सीन

Reva India News

अधीक्षण अभियंता को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 91.02 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment