मंडला, 26 मई 2025
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अप्रैल माह के सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में अधीक्षण अभियंता मो. अयूब खान को 99.78 वेटेज स्कोर के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिकायत के निराकरण में संतुष्टि स्तर को बेहतर रखें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव सहित समस्त एसडीएम तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
