Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 932.6 मिमी वर्षा दर्ज, मंडला तहसील में सबसे अधिक 1059.2 मि.मी. बारिश दर्ज  

मंडला 17 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 17 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 932.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 17 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 18.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 21.2 मि.मी., बिछिया में 12.2 मिमी, निवास में 18.6 मिमी, घुघरी में 34.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 23.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जुलाई तक तहसील मंडला में 1059.2 मिमी, नैनपुर में 971 मिमी, बिछिया में 839.8 मिमी, निवास में 1000.7 मिमी, घुघरी में 790 मिमी एवं नारायणगंज में 943.7 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 453.8 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 580.6 मिमी, नैनपुर में 646 मिमी, बिछिया में 368.4 मिमी, निवास में 433.7 मिमी, घुघरी में 243.5 मिमी एवं नारायणगंज में 461 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का हुआ मंडला आगमन

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत 1485 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित

Reva India News

आईएफएमआईएस के अंतर्गत शासकीय सेवकों की ई-प्रोफाईल समग्र आई.डी. से लिंक कराएं

Reva India News

Leave a Comment