मंडला 18 जुलाई 2025
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 24 जुलाई को सभी विभागों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। अपर कलेक्टर कार्यालय मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 1 बजे से आयोजित की जायेगी। बैठक में सभी संबंधितों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
