Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डायरिया रोको अभियान के तहत जल स्त्रोतों का किया क्लोरीनेशन समिति को पानी जांच का प्रशिक्षण देकर वितरित की गई फील्ड टेस्ट किट  

मंडला 21 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत वर्षा ऋतु के दौरान दूषित जल से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला के द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैण्डपम्पों, कुआं एवं नलजल योजनाओं के ट्यूबवेल एवं अन्य स्त्रोतों में ब्लीचिंग पाउडर, जर्मेक्स डालकर क्लोरिनेशन का कार्य किया जा रहा है। विकासखंड मंडला के ग्राम ग्वारा, सिलपुरी, खैरी, खारी, सागर, हरदुआ, झालपानी में विकासखंड मोहगांव के ग्राम रयगांव, देवगांव, सुडगांव, दादरगांव, सिंगारपुर में, विकासखंड मवई के ग्राम सकवाह, बंदरवाडी, बैला, हराटोला, रमतिला, मेढ़ा, लूरी, विकासखंड घुघरी के ग्राम सलवाह, सहजर, बरवानी, पिपरिया खुर्द, रहंगी, चलनी, विकासखंड निवास के खैरानी, पोड़ी, झालपानी, मोहपानी, विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम गुजर, बेलखेड़ी, मैली, बीरमपुर, विकासखंड बिछिया के ग्राम उमरवाड़ा, मोहगांव, खुलवा, मुवाला, मुवालासानी रैयत के पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन किया गया।

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला के कर्मचारियों द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम में गठित पानी जांच समिति के सदस्यों को पानी की जांच का प्रशिक्षण देते हुए ग्राम पंचायत को फिल्ड टेस्टिंग किट वितरित की जा रही है, ताकि इस फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के पेयजल की गुणवत्ता की जांच की जाएगी एवं समस्त ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल प्रदाय करने में मदद मिलेगी।

 

 

Related posts

महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन संबंधी तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा  

Reva India News

नाम निर्देशन पत्र 8 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे पंच का निर्वाचन मतपेटी एवं सरपंच का निर्वाचन ईव्हीएम से होगा नाम निर्देशन पत्र की प्रक्रिया संबंधित जनपद पंचायत के कार्यालय में होगी

Reva India News

तीन वर्ष से अधिक पदस्थ सचिवों का होगा स्थानांतरण

Reva India News

Leave a Comment