Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत का निरीक्षण

                                                       संभागायुक्‍त श्री सिंह ने जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय मंडला का भी निरीक्षण किया। जिसमें उन्‍होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी ली। जनपद पंचायत के निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री सिंह ने एसबीएम, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य योजनाओं के लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने एवं स्थानीय निधि संपरीक्षा की लंबित कंडिकाओं के त्वरित निराकरण हेतु सीईओ जनपद को निर्देश दिये। साथ ही लेखा संबंधी अभिलेख में नियमानुसार बैंक रिकन्सिलेशन प्रतिमाह किए जाने हेतु निर्देशित किया। संभागायुक्‍त के भ्रमण के समय कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, संयुक्‍त आयुक्‍त विकास श्री राजेश दीक्षित, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 15 जुलाई 2022

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं का किया निरीक्षण  

Reva India News

पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी

Reva India News

Leave a Comment