Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री उदयचंद जी जैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण

मंडला 26 जुलाई 2025

शनिवार को मंडला जिले के प्रवास के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने उदय चौक पर पहुंचकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री उदयचंद जैन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुष्पवर्षा कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने भी स्व. श्री जैन की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत उन्होंने शहीद उदय चंद जैन के परिजनों से भेंट की।

इस अवसर पर एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, सीएमओ नगर पालिका परिषद श्री गजानन नाफड़े एवं शहीद उदय चंद जैन के परिवारजन मौजूद रहे।

Related posts

गांव का देशी जीवन भी अब शहर की भौतिक सुख सुविधाओं में बदलने लगा है

Reva India News

बच्चों के साथ मनाई गई नए सपनों की शुभ दीपावली

Reva India News

जिला प्रशासन ने त्यौहारों के मद्देनजर जारी किए एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment