Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन 2.0 के अंतर्गत चयन परीक्षा संपन्न हुई

मंडला 26 जुलाई 2025

जेईई/नीट की निःशुल्क कोचिंग हेतु चयन परीक्षा में 263 छात्र सम्मिलित हुए। जिले के प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु जिला प्रशासन मंडला द्वारा संचालित प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन 2.0 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन अगस्त माह से प्रारंभ किया जाना है। इस हेतु 26 जुलाई को जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में 11 बजे से 1 बजे तक चयन परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालय के कक्षा 12 में गणित एवं जीवविज्ञान में अध्ययन करने वाले छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नीट के लिए 190 एवं जेईई के लिए 73 कुल 263 विद्यार्थी ने सहभागिता की।

नीट कोचिंग हेतु 70 सीट एवं जेईई हेतु 40 सीट के लिए मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। छात्रों का परीक्षा परिणाम 28 जुलाई दिन सोमवार को जारी किया जाएगा। कोचिंग का संचालन अगस्त माह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ की जाएगी। चयनित छात्रों को निःशुल्क स्टेशनरी एवं अन्य सुविधाएं दी जाएगी। कोचिंग अंतर्गत चयनित छात्रों को विषय विशेषज्ञ  द्वारा ऑनलाइन, ऑफलाइन मार्गदर्शन किया जाएगा। विगत वर्ष 2024-25 ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट में से 4 छात्रों ने जेईई एवं 10 छात्रों ने नीट एग्जाम क्वालीफाई किया है।

Related posts

 राहीन खान ने 97.8% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

Reva India News

जिले के कारीगर/बुनकर कौशल उन्नयन बुनाई प्रशिक्षण के लिए प्रस्ताव जमा करें

Reva India News

95 लीटर कच्ची शराब और 11 क्विंटल लहान जप्त

Reva India News

Leave a Comment