Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1093.8 मिमी वर्षा

मंडला 29 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 29 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1093.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 29 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 12.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 19.4 मि.मी., नैनपुर में 4 मि.मी., बिछिया में 11 मि.मी., निवास में 15.6 मि.मी., घुघरी में 10.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 13.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई तक तहसील मंडला में 1195 मिमी, नैनपुर में 1124.6 मिमी, बिछिया में 1097.6 मिमी, निवास में 1117.2 मिमी, घुघरी में 959.2 मिमी एवं नारायणगंज में 1081.6 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 787.2 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 982 मिमी, नैनपुर में 1049 मिमी, बिछिया में 646.6 मिमी, निवास में 898.3 मिमी, घुघरी में 318.1 मिमी एवं नारायणगंज में 842.5 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

ज्ञानदीप स्कूल के निर्माणाधीन भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण  

Reva India News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी  

Reva India News

बीएलओ मतदाताओं और बीएलए से संपर्क कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment