Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपसंचालक कृषि ने किया मार्कफेड गोदाम का निरीक्षण

मंडला 29 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में उप संचालक कृषि श्री अश्वनी झारिया द्वारा खैरी स्थित मार्कफेड गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। किसानों को उर्वरक प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई। महिला पुरुष के लिए अलग-अलग काउटंर की व्यवस्था कराई गई। गोदाम अधिकारियों ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। अगामी आने वाले समय के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भंडारण किये जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 30 जुलाई को चंबल फर्टिलाजर कंपनी द्वारा चिरईडोंगरी रेल्वे रैंक पाईट पर 600 से 800 एमटी यूरिया प्राप्त होनी है। 28 जुलाई को आई.पी.एल. कंपनी का 130 एमटी यूरिया प्राप्त हुआ जिसमें से मण्डला सहकारी समिति को 24.750 एमटी रामनगर समिति को 18 एमटी, घुघरी समिति को 18 एमटी, इस प्रकार सहकारी समितियों को 60.750 एमटी एवं शेा 29.160 एमटी मार्कफेड गोदाम द्वारा नगद विक्रय हेतु भंडारित किया गया जिससे किसानों की मांग की आपूर्ति की जावेगी।

मुनू सहकारी समिति में यूरिया खाद उपलब न होने के कारण किसान भाईयों की परेशानियों को देखते हुए उप संचालक कृषि द्वारा जिला विपणन अधिकारी को मार्कफेड गोदाम मण्डला में उपलब यूरिया में से 10 एमटी यूरिया का भंडारण मुनू सहकारी समिति में भंडारण करवाने हेतु निर्देशित किया गया किसान भाइयों से अपील है कि अगामी समय हेतु पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध  हो जायेगी।

Related posts

महान चित्रकार पद्मविभूषण सैयद हैदर रज़ा की आठवीं पुण्यतिथि आज चादर पेश कर दी जायेगी पुष्पांजलि

Reva India News

नैनपुर में घर-घर कराएं स्वास्थ्य परीक्षण – हर्षिका सिंह कोविड-19 के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

जेन्डर उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment