Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन साइबर अपराधों एवं धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए

मंडला 30 जुलाई 2025

घुघरी विकासखंड के ग्राम ईमलीटोला आंगनवाड़ी केन्द्र में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओं एवं ग्रामीणजनों को परियोजना अधिकारी सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा लोगों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताये गये। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करें, ऑनलाइन डेटिंग साइट्स से दूर रहें। इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स में खराबी आने पर विश्वसनीय व्यक्ति से अपने सामने रिपेयर कराएं। वैवाहिक धोखाधड़ी से सावधान रहें। मेट्रीमोनियल साइट्स पर प्रोफाइल में दी गई जानकारियों को विश्वसनीय सूत्रों से सम्यापित कर लें। ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल्स, ई वॉलेट्स/नेट बैंकिग आदि के पासवर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल पर बदलते रहें। इसके अलावा साइबर क्राइम के अलग-अलग प्रकार के बारे में बताया गया और उनसे निपटने के तरीके बताये गये। साइबर सिक्योरिटी से जुड़े आर्थिक अपराधों के लिये हेल्पलाईन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तत्पश्चात उपस्थितजनों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में भी बताया एवं इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पंजीकरण के लिए अपनी नजदीकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करने को कहा और दस्तावेज संबंधी जानकारी भी दी गई। उक्त कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्री रामकुमार झारिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

कोरोना के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी चलित प्रदर्शनी

Reva India News

निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सूचना देना अनिवार्य, अन्यथा होगी कार्रवाई

Reva India News

संख्या नहीं, समाधान की गुणवत्ता पर ध्यान दें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment