Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भाजपा कार्यालय में मनाया गया 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कैबिनेट मंत्री हुए शामिल

मण्डला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के तहत आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा  जिला योग कार्यक्रम प्रभारी जयदत्त झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात, पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक वरुण सिहारे, प्रमोद दुबे, श्री पांडेय के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। शिविर में प्राणायाम अनुलोम-विलोम, कपालभाति और विभिन्न आसनों का अभ्यास करते हुए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग हमारी प्राचीन ऋषि परंपरा की अनमोल देन है, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। हम सभी को अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी राजनीति के साथ-साथ सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहती है। वही सफल आयोजन के लिए नगर अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं और पतंजलि योग समिति के योग शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर वधु को आशीर्वाद दिया

Reva India News

दुकानदार ग्राहकों को हेलमेट का उपयोग करने की दें समझाईश

Reva India News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment