Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास एवं मवई में ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान पर कार्यशाला  

मंडला 6 अगस्त 2025

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद पंचायत निवास एवं मवई में ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यशाला में जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों उपस्थित थे।

कार्यशालाओं प्रदेश शासन की मंशानुसार ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता करते हुए अभियान को जन-उत्सव बनाये जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जारी किए गए गतिविधि कैलेंडर के अनुसार राष्ट्रभक्ति की थीम पर विभिन्न गतिविधियों को आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों से अपील की है कि इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर, अपनी जिम्मेदारी समझें और अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ-साथ हर घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

Related posts

बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए कन्ट्रोल रूम 07642-252554

Reva India News

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री सिंह गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में होगें शामिल

Reva India News

Leave a Comment