Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय आईटीआई मंडला में सुजुकी मोटर का प्लेसमेंट ड्राइव

मंडला 7 अगस्त 2025

शासकीय आईटीआई मंडला में 12 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सुजुकी मोटर हंसालपुर गुजरात प्लांट के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में इलेक्ट्रीशियन, वायरमेन, टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल, ट्रेक्टर मैकेनिक, डीजल सीईओ (ऑटोमोबाइल) इलेक्ट्रिक मैकेनिक, वेल्डर, पेंटर, टूल एंड डाई एवं शीट मेटल ट्रेड से आईटीआई पास केवल पुरुष अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। आयु सीमा 18 से 26 है। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को लगभग एफटीसी 25300 रूपये प्रतिमाह स्टायपेंड एवं अन्य सुविधाएं दी जायेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त को अपने शैक्षणिक मूल दस्तावेज जैसे अंकसूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं शैक्षणिक बायोडाटा के साथ उपस्थित होवें। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मंडला में संपर्क करें।

Related posts

फेक न्यूज फैलाने वाले पर हो रही कार्रवाई

Reva India News

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा बिछिया में एसआईआर कार्य का किया अवलोकन

Reva India News

कलेक्टर ने किया सिंगारपुर कृषि फार्म का अवलोकन  

Reva India News

Leave a Comment