Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिलगी में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण  

मंडला 7 अगस्त 2025

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सिलगी में एक पेड़़ मां के नाम अभियान अंतर्गत 25 पौधे रोपित किए गए। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी ने कहा पर्यावरण संतुलन का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। प्रकृति हमें सब कुछ देती है इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम प्रकृति की प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।

विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया द्वारा 8 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा, हर स्वच्छता, स्वतंत्रता उत्सव, स्वच्छता के संग के अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को अपने-अपने घर में रंगोली सजाकर घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थिति रहे।

Related posts

कलेक्टर ने ली डीएलसीसी की बैठक

Reva India News

*झूठे आंकड़े देने वाले मुख्यमंत्री शिवराज के खिलाफ दर्ज करो एफआईआर-कांग्रेस जनों ने की मांग*

Reva India News

कलेक्टर और एसपी ने किया अस्थाई पटाखा बाजार का निरीक्षण सुरक्षा व सुव्यवस्था के दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment