Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेत का अवैध भंडारणः रॉयल्टी की जगह चल रहा टोकन सिस्टम, रैनी सीजन में परिवहन अजब मंडला का गजब माइनिंग विभाग

मंडला: जिले में रेत के अवैध भंडारण और बिना रॉयल्टी रेत परिवहन का जोर-शोर से जारी है। रैनी सीजन में खनन पर रोक के बावजूद ठेका कंपनी और जुड़े रेत कारोबारी मनमानी पर उतर आए हैं। रेत परिवहन के लिए विभागीय रॉयल्टी की जगह 1500 रुपये में निजी टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिससे ट्रैक्टर चालकों को वैधता का भ्रम देकर रेत का कारोबार कराया जा रहा है।

 

खनिज विभाग द्वारा भले ही चार स्थानों कजरवाड़ा (1.5 लाख घनमीटर), खैरी (25,000 घनमीटर), आमईटोला (1 लाख घनमीटर) और डोभी (50,000 घनमीटर) पर भंडारण की अनुमति दी गई है, लेकिन जिले के कई अन्य स्थानों पर भी अवैध रूप से रेत डंप की गई है।सूत्रों के अनुसार, तलैया टोला, सुरंगदेवरी, बरबसपुर, टिकरवारा, सतबहनी, बब्बू ढाबा के पीछे, राइस मिल, काता, टिकरी समेत कई इलाकों में बिना अनुमति रेत का भंडारण कर ट्रैक्टरों से रातों-रात परिवहन किया जा रहा है।

 

न तो निरीक्षण हो रहा है और न ही रॉयल्टी की गणना। यहां तक कि अधिकृत भंडारण स्थलों पर भी कैमरे तक नहीं लगाए गए हैं। लाखों की रेत का बिना दस्तावेज व्यापार हो रहा है।प्रभारी माइनिंग अधिकारी हितेश बिसेन का कहना है, “भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया गया है, और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, कार्रवाई होगी। यदि किसी को अवैध भंडारण की जानकारी है तो हमें सूचित करें।”हालांकि, क्षेत्रीय लोगों का दावा है कि यदि विभाग स्थल का निरीक्षण करे, तो प्रतिदिन रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रेत की डंपिंग पकड़ी जा सकती है। विभाग की निष्क्रियता से ठेका कंपनी को खुली छूट मिल गई है।

Related posts

26 एवं 27 को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के लिए कार्यक्रम जारी प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक बैटन रिले, 9 बजे ली जाएगी स्वच्छता शपथ

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 1 अगस्त 2023

Reva India News

Leave a Comment