Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम नैनपुर ने सीनियर आदिवासी बालिका छात्रावास सालीवाड़ा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व एवं छात्राओं से की मुलाकात

मंडला, 9 अगस्त 2025
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शुक्रवार को नैनपुर एसडीएम आशुतोष एम ठाकुर ने सीनियर आदिवासी बालिका छात्रावास पहुंचकर छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं। हॉस्टल की छात्राओं से मुलाकात करते हुए यहाँ की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व के पूर्व ही एसडीएम को रक्षासूत्र बांधकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस मौके पर उपस्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीवाड़ा की प्राचार्य श्रीमति कौशल्या नेटी, श्री शरणागत, प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमति धनेश्वरी कुड़ापे समेत छात्रावास स्टाॅफ उपस्थित रहा।


एसडीएम श्री ठाकुर ने दूरस्थ वनांचलों से आकर निवासरत छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के स्नेह का पर्व है। आप यहाँ अकेली नहीं हैं, पूरा प्रशासन आपके साथ है। आप सभी को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई। आप सभी अपने कैरियर में ऊंचाइयों को छुएं और अपने साथ माता-पिता, गुरुजनों और अपने जिले का नाम रोशन करें।

Related posts

5 फरवरी से 5 मार्च तक होगा गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन

Reva India News

पशुपालन व्यावसायिक जागरूकता पर युवा संवाद

Reva India News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई मतदाता दिवस की शपथ युवा मतदाताओं को किया गया परिचय पत्र का वितरण

Reva India News

Leave a Comment