Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदिवासी समाज की आजादी में अहम भूमिका – कमलेश

                                       मण्डला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश कार्यालय भोपाल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री तेज प्रताप उइके भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी में आदिवासी समाज के पूर्वजों का अहम योगदान रहा है। आजादी के समय सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद करवाया यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे समाज की एकता और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूरे देश में सामाजिकता धार्मिकता के लिए काम कर रही है। हर कार्यकर्ता का फर्ज है कि वह समाज के हर वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम करें उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी आदिवासी समाज को वह अधिकार नही मिल पाए हैं जिसकी असली हकदार थे आज भी गांव में बिजली पानी स्वच्छता रोजगार और शिक्षा का अभाव बना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को रोजगार मिले पलायन रूके और आदिवासी समाज विकास की मुख्य धारा में जुड़ सकें इसको लेकर पूरी पार्टी काम कर रही है। उन्होंने अपील की कि दादा हीरा सिंह मरकाम के सपने को हर हाल में पूरा किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के सम्मान में देश सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया।

Related posts

कर्मचारियों के लिए अल्पकालिक लेखा प्रशिक्षण

Reva India News

रोजगार मेला में 105 आवेदकों का प्रारंभिक चयन

Reva India News

मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी लक्षण दिखने पर कराएं निःशुल्क जांच और पूर्ण उपचार

Reva India News

Leave a Comment