Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न  

मंडला 18 अगस्त 2025

जिला योजना भवन में समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जुलाई माह की ग्रेडिंग अगले 2 दिन में तैयार हो जायेगी। इस अवधि में विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर विशेष फोकस करें। इसके साथ ही 50 दिवस से अधिक लम्बित अवधि वाली शिकायतों को भी निराकृत करायें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित मण्डला दौरे की तैयारियों के लिए सभी बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक तैयारियां किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। विदित है कि राज्यपाल श्री पटेल का आगामी 19 एवं 20 अगस्त को मण्डला प्रवास प्रस्तावित है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित समस्त बीएमओ को निर्देशित करते हुए जिले में संचालित सभी आवासीय हॉस्टल्स में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त साफ-सफाई, मच्छरदानी, खिड़कियों पर जाली आदि लगाने के लिए भी बैठक में निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।

 

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 जून 2023

Reva India News

पुलिस चौपाल: हेलमेट, साइबर अपराध, नशा मुक्ति पर जागरूकता

Reva India News

अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment